ಮುಖ್ಯ ವಿಷಯಕ್ಕೆ ಹೋಗಿ
Pujari Ji

बुध ग्रह जप

View Packages ↓
श्री कामाख्या मंदिर, वाराणसी
बुध ग्रह जप

बुध ग्रह जाप कुंडली में बुध ग्रह के शुभ प्रभाव को बढ़ाने और अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए किया जाता है। यह वाणी, तर्क शक्ति, स्मरण शक्ति और व्यापारिक प्रगति को बेहतर बनाता है।

Duration

2h – 3h

Best time

सुबह

Starting price

₹6,100

Benefits

  • बुध — बुद्धि, वाणी और संचार का देवता
  • यह ग्रह व्यक्ति की बुद्धिमत्ता, संचार कौशल, व्यापारिक समझ और शिक्षा को मजबूत बनाता है।
  • बुध ग्रह वाणी, लेखन और विश्लेषण क्षमता को बढ़ाता है।
  • बुध ग्रह का शुभ प्रभाव मन, बुद्धि और रोजमर्रा के संचार को संतुलित और सकारात्मक बनाता है

बुध ग्रह जप

बुध ग्रह जप

बुध ग्रह वैदिक ज्योतिष में बुद्धि, विवेक, वाणी, तर्क-शक्ति, लेखन, गणित, व्यापार, संचार और स्मरण शक्ति का कारक ग्रह माना गया है। व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता, निर्णय शक्ति, बोलने का ढंग और व्यावसायिक सफलता पर बुध ग्रह का गहरा प्रभाव पड़ता है। जब कुंडली में बुध ग्रह शुभ और बलवान होता है, तब व्यक्ति बुद्धिमान, व्यवहारकुशल, वाक्पटु और व्यावहारिक निर्णय लेने वाला बनता है।

बुध ग्रह का जप कब करवाना चाहिए

यदि किसी जातक की कुंडली में बुध ग्रह अशुभ स्थिति में हो, जैसे—

बुध कमजोर, अस्त या नीच का हो

पापग्रहों (राहु, केतु, शनि, मंगल) से पीड़ित या दृष्ट हो

षष्ठ, अष्टम या द्वादश भाव में स्थित हो

बुध की महादशा, अंतरदशा या प्रत्यंतर दशा चल रही हो

अथवा बुध का मारकेश चल रहा हो तो

तो ऐसे में व्यक्ति को पढ़ाई में एकाग्रता की कमी, निर्णय में भ्रम, वाणी दोष, व्यापार में नुकसान, करियर में रुकावट, मानसिक तनाव और बार-बार गलत फैसलों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ऐसी स्थिति में बुध ग्रह जाप कराना अत्यंत उचित, आवश्यक और लाभकारी माना जाता है।

बुध ग्रह जाप के प्रमुख लाभ

बुद्धि, स्मरण शक्ति और एकाग्रता में वृद्धि

वाणी दोष, संवाद संबंधी समस्याओं और मानसिक भ्रम में कमी

व्यापार, नौकरी और करियर में स्थिरता व प्रगति

शिक्षा, लेखन, गणित, अकाउंट्स,सूचना प्रौद्योगिकी, मीडिया और कम्युनिकेशन क्षेत्रों में सफलता

कुंडली में विद्यमान बुध दोष और ग्रह पीड़ा की शांति

जप करवाने का उत्तम मुहूर्त

बुध ग्रह जाप कराने के लिए—

बुधवार का दिन

या बुध ग्रह के नक्षत्र (आश्लेषा, ज्येष्ठा, रेवती)

सबसे उत्तम और फलदायी मुहूर्त माने जाते हैं।

विशेष रूप से शुक्ल पक्ष में किया गया जाप शीघ्र और स्थायी फल प्रदान करता है।

बुध ग्रह का वैदिक मंत्र

बुध ग्रह शांति हेतु निम्न मंत्र का जाप अत्यंत प्रभावशाली माना गया है—

बुध ग्रह का तांत्रिक मंत्रः

'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः'

बुध ग्रह का वैदिक मंत्रः

“ॐ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रति जागृहि त्वमिष्ठापूर्ते सं सृजेथामयं च।

अस्मिन्त्सधस्थे अध्युत्तरस्मिन् विश्वेदेवा यजमानश्च सीदत्॥”

यह मंत्र वेदसम्मत, सुरक्षित और दीर्घकाल तक प्रभाव देने वाला है।

वैदिक मंत्र एवं तांत्रिक मंत्र मे अंतर :

तांत्रिक मंत्रों का फल सामान्यतः सीमित समय के लिए प्रभावी रहता है

जबकि वैदिक मंत्रों का जाप शुद्ध विधि और संकल्प के साथ किया जाए तो उसके लाभ दीर्घकाल तक जीवन में प्रभावशाली बने रहते हैं

शास्त्रों के अनुसार कलियुग में किसी भी मंत्र का चार गुना (4×) जाप कराना विशेष फलदायी माना गया है, जिससे ग्रह दोष की शांति शीघ्र और स्थायी रूप से होती है।

पुजारीजी के माध्यम से बुध ग्रह जाप अनुभवी वैदिक आचार्यों द्वारा शुद्ध विधि, संकल्प, मंत्रोच्चार और वैदिक नियमों के अनुसार संपन्न कराया जाता है। पूजा उपरांत यजमान को आशीर्वाद प्रदान किया जाता है, जिससे मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतुलन की अनुभूति होती है।

यदि आप अपने जीवन में बुद्धि, करियर मे सफलता, व्यापार, शिक्षा और निर्णय क्षमता को मजबूत करना चाहते हैं, तो बुध ग्रह जाप एक अत्यंत प्रभावशाली और शास्त्रसम्मत वैदिक उपाय है।

Puja Locationवाराणसी

श्री कामाख्या मंदिर

श्री कामाख्या मंदिर

वाराणसी

श्री कामाख्या देवी मंदिर, वाराणसी के कमच्छा क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन, शक्तिमय और श्रद्धा-पूर्ण देवी स्थल है। यहाँ देवी कामाख्या (स्थानीय रूप में कामाक्षी) की लोक-मान्यता एवं भक्ति-भाव से पूजा की जाती है।

यद्यपि यह मंदिर असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर से भिन्न है, परंतु यह उसी शक्ति-परंपरा से जुड़ा हुआ एक महत्वपूर्ण स्थानीय तीर्थ है। यहाँ तंत्र-साधना, मंत्र-जप और शक्ति-उपासना का विशेष महत्व माना जाता है।

पौराणिक महत्व (काशी खंड के अनुसार)

काशी खंड की कथा के अनुसार, राजा दिवोदास के शासनकाल में काशी में पूर्ण शांति और समृद्धि थी। भगवान शिव ने चौंसठ योगिनियों को काशी भेजा, परंतु वे काशी की आध्यात्मिक सुंदरता से प्रभावित होकर यहीं बस गईं। उन्हीं में से एक महान शक्ति थीं — देवी कामाख्या।

काशी खंड (अध्याय 72) में देवी कामाख्या को देवी दुर्गा की महाशक्ति के रूप में भी वर्णित किया गया है।

सती-शक्ति परंपरा

शक्ति-पीठों की परंपरा के अनुसार, जहाँ-जहाँ माता सती के अंग गिरे, वहाँ शक्तिपीठ स्थापित हुए। कामाख्या देवी को सृष्टि-ऊर्जा एवं दिव्य स्त्री-शक्ति का प्रतीक माना जाता है, जो सृजन, संतुलन और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करती हैं।

मंदिर की विशेषताएँ

स्थानीय शक्ति-पीठ – शक्ति-उपासना और तंत्र-साधना का केंद्र।

भक्ति-आस्था का स्थान – मनोकामना-पूर्ति, विवाह-सुख, संतान-प्राप्ति, धन-समृद्धि और बाधा-निवारण हेतु प्रसिद्ध।

तांत्रिक साधना का महत्व – शक्ति-साधक यहाँ विशेष पूजा एवं अनुष्ठान करते हैं।

कमच्छा नाम का महत्व – माना जाता है कि “कमच्छा” क्षेत्र का नाम देवी कामाख्या से जुड़ा है।

भक्तों को प्राप्त होने वाले लाभ

🌟 मानसिक शांति और आत्मविश्वास

🌟 जीवन की बाधाओं से मुक्ति

🌟 प्रतियोगिताओं एवं करियर में सफलता

🌟 विवाह, संतान, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की प्राप्ति

कैसे पहुँचें

मंदिर कमच्छा–भेलूपुर क्षेत्र में रथयात्रा–कमच्छा मार्ग पर स्थित है।

निकट लैंडमार्कः श्री बटुक भैरव मंदिर

ऑटो, रिक्शा और टैक्सी द्वारा यहाँ आसानी से पहुँचा जा सकता है।

Puजरिजि.coम द्वारा उपलब्ध सेवाएँ

Puजरिजि.coम के माध्यम से श्रद्धालु निम्नलिखित सेवाएँ प्राप्त कर सकते हैं—

🔹 विशेष कामाख्या देवी पूजा (मनोकामना-पूर्ति हेतु)

🔹 नवरात्रि विशेष अनुष्ठान एवं शक्ति-साधना

🔹 विवाह एवं संतान-प्राप्ति विशेष पूजा

🔹 बाधा-निवारण एवं समृद्धि अनुष्ठान

🔹 तंत्र-आधारित मार्गदर्शित पूजा (शास्त्रसम्मत विधि से)

🔹 अनुभवी वैदिक पंडित द्वारा मंत्रोच्चारण

🔹 संपूर्ण पूजा सामग्री की व्यवस्था

🔹 ऑन-साइट एवं ऑनलाइन बुकिंग सुविधा

🔹 व्यक्तिगत संकल्प पूजा (भक्त की आवश्यकता अनुसार)

हम प्रत्येक पूजा को पूर्ण श्रद्धा, शुद्ध वैदिक विधि और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराते हैं।

👉 Puजरिजि.coम से अपनी पूजा बुक करें और देवी कामाख्या की दिव्य कृपा प्राप्त करें।

श्रद्धा आपकी, सेवा हमारी

View temple details

How It Works

Book Your Puja in 3 Simple Steps

1

Choose Your Puja

Browse rituals and select a package

2

Book & Share Sankalp

Secure payment and share your details

3

100% Verified Priests. Authentic Rituals

Performed at your home or sacred teerth locations

Our Guarantee

Authentic Vedic Rituals
100% Verified Priests
Dedicated Support
Flexible Scheduling

Choose a Package

  • उन्नत

    1 Acharya + All Puja Material

    इस पैकेज में 1 आचार्य एवं सभी आवश्यक पूजा सामग्री शामिल है, जो तंत्रोक्त बुध ग्रह मंत्र जाप (9,000) एवं दशांश हवन के माध्यम से बुद्धि, वाणी और व्यापार में सफलता के लिए किया जाता है।

    पूजा प्रक्रिया:

    • स्वस्ति वाचन
    • संकल्प
    • गणपति पूजा
    • षोडश मातृका पूजा
    • नवग्रह पूजा
    • बुध ग्रह स्थापना पूजा
    • तंत्रोक्त बुध ग्रह मंत्र जाप (9,000)
    • दशांश बुध ग्रह हवन
    • पूर्णाहुति
    • प्रसाद वितरण
    All Puja MaterialDakshina
    ₹6,100₹7,10014% off

    2 items included

  • श्रेष्ठ

    3 Acharya + All Puja Material

    इस पैकेज में 3 आचार्य एवं सभी आवश्यक पूजा सामग्री शामिल है, जो तंत्रोक्त बुध ग्रह मंत्र जाप (36,000) एवं दशांश हवन के माध्यम से बुद्धि, वाणी और व्यापार में उन्नति के लिए किया जाता है।

    इसमें 9,000 मंत्र जाप का 4 गुना (कुल 36,000) किया जाता है, जो कलियुग में अधिक प्रभावशाली माना जाता है।

    पूजा प्रक्रिया:

    • स्वस्ति वाचन
    • संकल्प
    • गणपति पूजा
    • षोडश मातृका पूजा
    • नवग्रह पूजा
    • बुध ग्रह स्थापना पूजा
    • तंत्रोक्त बुध ग्रह मंत्र जाप (36,000)
    • दशांश बुध ग्रह हवन
    • पूर्णाहुति
    • प्रसाद वितरण

    सभी आवश्यक पूजा सामग्री आचार्य द्वारा लाई जाएगी।

    All Puja MaterialDakshina
    ₹13,998₹15,0007% off

    2 items included

  • विशिष्ट

    5 Acharya + All Puja Material

    इस पैकेज में 5 आचार्य एवं सभी आवश्यक पूजा सामग्री शामिल है, जो वैदिक बुध ग्रह मंत्र जाप (9,000) एवं दशांश हवन के माध्यम से बुद्धि, वाणी और व्यापार में सफलता के लिए किया जाता है।

    पूजा प्रक्रिया:

    • स्वस्ति वाचन
    • संकल्प
    • गणपति पूजा
    • षोडश मातृका पूजा
    • नवग्रह पूजा
    • बुध ग्रह पूजा
    • वैदिक बुध ग्रह मंत्र जाप (9,000)
    • दशांश बुध ग्रह हवन
    • पूर्णाहुति
    • प्रसाद वितरण

    सभी आवश्यक पूजा सामग्री आचार्य द्वारा लाई जाएगी।

    All Puja MaterialDakshina
    ₹17,998₹21,00014% off

    2 items included

  • दिव्य

    6 Acharya + All Puja Material

    इस पैकेज में 3 दिनों तक चलने वाला वैदिक बुध ग्रह पूजा अनुष्ठान (36,000 मंत्र जाप एवं दशांश हवन) शामिल है, जो 6 आचार्यों द्वारा सभी आवश्यक पूजा सामग्री सहित सम्पन्न किया जाता है।

    यह अनुष्ठान बुद्धि, वाणी और व्यापार में सफलता के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है।

    इसमें 9,000 मंत्र जाप का 4 गुना (कुल 36,000) किया जाता है, जो कलियुग में अधिक प्रभावशाली माना जाता है।

    पूजा की अवधि लगभग प्रतिदिन 5 से 6 घंटे होती है।

    पूजा प्रक्रिया:

    • स्वस्ति वाचन
    • संकल्प
    • गणपति पूजा
    • षोडश मातृका पूजा
    • नवग्रह पूजा
    • बुध ग्रह पूजा
    • वैदिक बुध ग्रह मंत्र जाप (36,000)
    • दशांश बुध ग्रह हवन
    • पूर्णाहुति
    • प्रसाद वितरण

    सभी आवश्यक पूजा सामग्री आचार्य द्वारा लाई जाएगी।

    All Puja MaterialDakshina
    ₹51,000₹55,0007% off

    2 items included

Questions about packages? Chat with us about बुध ग्रह जप

WhatsApp

Devotee Testimonials

What Devotees Say

The entire process was seamless. The pandit performed the Satyanarayan Puja with complete devotion and we received the video proof the same day.

Priya Sharma

MumbaiSatyanarayan Puja

Living abroad, I was worried about getting authentic puja done at Kashi. Pujariji handled everything — from samagri to sankalp. Highly recommended!

Rajesh Gupta

San Francisco, USARudrabhishek

Booked Graha Shanti puja for my new home. The pandit was very knowledgeable and explained every step. The video recording was a wonderful touch.

Meena Iyer

BangaloreGraha Shanti Puja

Frequently Asked Questions

Explore More

Ready to Book बुध ग्रह जप?

Choose a package above or send an enquiry — our team will confirm your date and details.