“The entire process was seamless. The pandit performed the Satyanarayan Puja with complete devotion and we received the video proof the same day.”
Priya Sharma
Mumbai• Satyanarayan Puja

उपनयन संस्कार, जिसे जनेऊ संस्कार भी कहा जाता है, हिंदू परंपरा का एक महत्वपूर्ण संस्कार है। यह शिक्षा, अनुशासन और आध्यात्मिक जागरूकता की शुरुआत का प्रतीक है। इस अनुष्ठान में बच्चे को गायत्री मंत्र की दीक्षा दी जाती है और उसे धर्म एवं ज्ञान के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जाता है।
Duration
5h
Starting price
₹9,098
यज्ञोपवीत संस्कार
यज्ञोपवीत संस्कार हिंदू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण संस्कार है, जिसे द्विजत्व (दूसरा जन्म) प्राप्त करने की प्रक्रिया माना जाता है। यह संस्कार व्यक्ति को धार्मिक, नैतिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। विशेष रूप से ब्राह्मणों के लिए यह अनिवार्य माना गया है, लेकिन कुछ क्षत्रिय और वैश्य समुदाय भी इसे धारण करते हैं।
यज्ञोपवीत संस्कार एक पवित्र एवं आवश्यक प्रक्रिया है, जो व्यक्ति को धार्मिक एवं नैतिक रूप से सशक्त बनाती है। इस संस्कार को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को अधिक अनुशासित और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बना सकता है।
यज्ञोपवीत संस्कार का महत्व
1. द्विजत्व प्राप्तिः ब्राह्मण को द्विज कहा जाता है, जिसका अर्थ है "दो बार जन्मा"। यज्ञोपवीत संस्कार करने पर लड़के का दूसरा जन्म माना जाता है।
2. पवित्र धागे का धारणः इस संस्कार के दौरान लड़के के बाएं कंधे पर यज्ञोपवीत (जनेऊ) नामक पवित्र धागा बांधा जाता है, जो धार्मिक अनुशासन और नैतिकता का प्रतीक है।
3. वेदों के अध्ययन की अनुमतिः संस्कार के बाद लड़का वेदों और शास्त्रों को पढ़ने के योग्य हो जाता है।
4. बुद्धि और ज्ञान में वृद्धिः इस संस्कार से व्यक्ति की स्मरण शक्ति और ज्ञान अर्जन करने की क्षमता बढ़ती है।
पूजा विधि को सही ढंग से संपन्न करने के लिए अनुभवी पंडित की आवश्यकता होती है। संस्कार की प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती हैः
1. गौरी गणेश पूजा – शुभ कार्य की शुरुआत गणपति वंदना से होती है।
2. पुण्याह वचन – परिवार की शुद्धि और संस्कार की शुद्धता का संकल्प।
3. महा संकल्प – लड़के के जीवन में धार्मिक कर्तव्यों का संकल्प लिया जाता है।
4. कलश पूजा – पवित्र जल से कलश स्थापित कर देवताओं का आह्वान किया जाता है।
5. उपनयन संस्कार – लड़के को जनेऊ धारण कराया जाता है।
6. गायत्री मंत्र की दीक्षा – यह मंत्र व्यक्ति के आध्यात्मिक उत्थान में सहायक होता है।
7. हवन – वैदिक मंत्रों के साथ पवित्र अग्नि में आहुति दी जाती है।
विभिन्न परंपराओं में यज्ञोपवीत संस्कार
• उत्तर भारतः यहाँ यज्ञोपवीत संस्कार अधिकतर 8 से 16 वर्ष की आयु के बीच संपन्न किया जाता है।
• दक्षिण भारतः यहाँ इसे 'उपनयनम' कहा जाता है और यह बचपन में ही किया जाता है।
• महाराष्ट्र और गुजरातः कुछ समुदायों में विवाह से पहले यज्ञोपवीत संस्कार किया जाता है।
यज्ञोपवीत संस्कार के लाभ
• व्यक्ति को धार्मिक और आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर करता है।
• आत्मसंयम, अनुशासन और नैतिकता का विकास होता है।
• मानसिक और बौद्धिक विकास में सहायक होता है।
• शुभ संस्कारों और अनुष्ठानों को करने की पात्रता प्राप्त होती है।
यज्ञोपवीत संस्कार के लिए पंडित जी बुक करें
यदि आप यज्ञोपवीत संस्कार कराना चाहते हैं, तो अनुभवी पंडित की सहायता लें। हमारे पंडित जी सभी आवश्यक पूजा सामग्री लेकर आएंगे और वैदिक विधि से संस्कार संपन्न करेंगे। सभी पंडित वैदिक पाठशाला से प्रशिक्षित और अनुभवी हैं।
How It Works
Browse rituals and select a package
Secure payment and share your details
Performed at your home or sacred teerth locations
2 Acharya + All Puja Material
इस पैकेज में 2 आचार्य एवं सभी आवश्यक पूजा सामग्री शामिल है, जो यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार को विधि-विधान से सम्पन्न करने के लिए उपयुक्त है।
पूजा प्रक्रिया:
सभी आवश्यक पूजा सामग्री आचार्य द्वारा लाई जाएगी।
नोट: बुकिंग के बाद विस्तृत निर्देश साझा किए जाएंगे।
2 items included
5 Acharya + All Puja Material
इस पैकेज में 5 आचार्य एवं सभी आवश्यक पूजा सामग्री शामिल है, जो यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार को अधिक विस्तृत और प्रभावशाली रूप से सम्पन्न करता है।
पूजा प्रक्रिया:
सभी आवश्यक पूजा सामग्री आचार्य द्वारा लाई जाएगी।
नोट: बुकिंग के बाद विस्तृत निर्देश साझा किए जाएंगे।
2 items included
Questions about packages? Chat with us about उपनयन संस्कार
WhatsAppDevotee Testimonials
“The entire process was seamless. The pandit performed the Satyanarayan Puja with complete devotion and we received the video proof the same day.”
Priya Sharma
Mumbai• Satyanarayan Puja
“Living abroad, I was worried about getting authentic puja done at Kashi. Pujariji handled everything — from samagri to sankalp. Highly recommended!”
Rajesh Gupta
San Francisco, USA• Rudrabhishek
“Booked Graha Shanti puja for my new home. The pandit was very knowledgeable and explained every step. The video recording was a wonderful touch.”
Meena Iyer
Bangalore• Graha Shanti Puja
Choose a package above or send an enquiry — our team will confirm your date and details.